Uttarakhand : भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी…

Red alert for heavy rain in Uttarakhand : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। मॉनसून जाते-जाते उत्तराखंड में जमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों में आज यानी 26 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत 7 जिलों में जिलाधिकारियों ने आज 26 सितंबर शनिवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।

27 सितंबर को Uttarakhand के इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

वहीं आज शनिवार 26 सितंबर की बात की जाए तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बता दे भारी बारिश का यह दौरा 27, 28, 29 और 30 सितंबर को भी देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने कल, 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दे एक तरफ जहां मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश के पूरे आसार है, तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 26, 27 और 28 सितंबर को बर्फबारी की भी संभावना है। बीते दिनों हेमकुंड साहिब में बर्फबारी देखने को मिली थी।

Srishti
Srishti