Road Accident In Totaghati : ऋषिकेश – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां तोताघाटी के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
आपको बता दें, केदारनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार कार केदारनाथ से दिल्ली जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें टीम द्वारा एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि एक महिला लापता बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
