देहरादून : जंगल में भटकी 5 महिलाओं को SDRF ने किया रेसक्यू..

SDRF rescues five women lost in forest : राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण सिद्ध मंदिर केपास घने जंगल में पांच महिलाए रास्ता भटक गई जिससे उनकी जान पर बन आई लेकिन समय रहते SDRF द्वारा सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

करीब 12 किमी तक चलाया गया पैदल सर्च ऑपरेशन

बता दे सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की अलर्ट टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरू किया।

घने जंगल, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जंगल के भीतर फंसी सभी पांच महिलाओं को सकुशल खोज निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित पैदल जंगल से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया और फिर चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ के अनुसार DCR देहरादून और चौकी हर्रावाला से सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं और अपने स्तर पर बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

Srishti
Srishti