sex racket busted in Dehradun: देहरादून के कैंट क्षेत्र में स्कूल परिसर में चल रहे जिस्मकरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बता दे थाना कैंट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में अनैतिक देह व्यापार मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया है। गिरफ्तार एक आरोपी पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है। आरोपी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर जी जिस्मकरोशी के धंधे में धकेलते थे।
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दे एसपी प्रमोद डोभाल को गोपनिय तरीकों से कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम के किशन नगर एक्सटेंशन में औचेत छापामारी की कार्यवाही की तो वहां स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में तीन महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।
मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया और साथ ही मौके पर मिली स्विफ्ट कार को पुलिस द्वारा सीज किया गया।
पुलिस ने तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू
वहीं घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बता दे यह गतिविधि एक स्कूल के पिछले हिस्से में संचालित हो रही थी। वही सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि एक आरोपी के पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही पुलिस ने तीनों महिलाओं को रेस्क्यू कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां तीन युवतियों को रखा गया है और उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला की युवतियों मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली है। जो आर्थिक संकट के चलती नौकरी के लिए देहरादून आई थी उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें अनैतिक देह व्यापार में अकेला दिया गया।
