Snowfall in Uttarakhand Update: आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। होली से लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल में भारी बर्फबारी देखी गई।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
आपको बता दे, उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह से ही लगातार बारिश चल रही है। देहरादून के साथ हरिद्वार, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले में अधिकतर बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान में ही 1 मार्च तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। ऐसे में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लालमाटी, नंदा घुंघाटी, औली, गोरसों, जोशीमठ और नीति– माणा घाटियों में जमकर बर्फबारी हुई जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

24 घंटे में तापमान घटा
देहरादून में भी सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री से घट गया है। एक बार फिर बर्फबारी और भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। आपको बता दे, केदारनाथ घाटी में भी 2 दिन से बर्फबारी हो रही है जिससे लगभग आधा फीट तक ताजी बर्फ जम चुकी है, इसके साथ ही पहले से भी लगभग सवा फीट तक बर्फ जमा है।
आपको बता दे, मौसम वैज्ञानिको की जानकारी के अनुसार एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने से लोगों को गर्मियों में लाभ मिलेगा जिससे जल संकट जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार के दिन सामान्य से 8 डिग्री की कमी के साथ 16.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

