State Congress in-charge visiting Dehradun : कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एक बार फिर अपने दो दिवसीय दौरे पर 17 और 18 जून को देहरादून आ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा कांग्रेस का सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी और आगे की रणनीति पर मंथन होगा। जिसको लेकर कांग्रेस नेता जुट गए हैं।
बता दे कुमारी सैलजा 17 जून की सुबह 9 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी, वो 9.50 के आसपास जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। उसके बाद जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना होंगी, इसी दिन कुमारी सैलजा 11 बजे जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करके संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करने जा रही हैं।
18 जून को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं साथ होंगी बैठक
दोपहर 2 बजे के आसपास पार्टी प्रदेश प्रभारी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों, त्रिवागो और प्रकोष्ठों के साथ बैठक करके संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार विमर्श करेंगी। जबकि 4 बजे के आसपास वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन टू वन बातचीत करके उत्तराखंड में आगामी समय में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगी। इसी दिन देहरादून में रात्रि विश्राम करने के बाद कुमारी सैलजा अगले दिन यानी 18 जून को दोबारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अहम मुद्दों पर बैठक कर सकती हैं।
राजीव मासी का कहना है कि बैठक के बाद पार्टी प्रदेश प्रभारी 3 बजे के करीब जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस दिल्ली लौट जाएंगी।
