दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने जारी किया बोनस और 58% डीए…

State Staff To Receive Diwali Bonus & Hike : दीपावली से पहले प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह डीए एक जुलाई से प्रभावी रहेगा, जबकि जुलाई से अक्टूबर तक का नकद भुगतान किया जाएगा।

इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की भी घोषणा की गई है। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा डीए तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने के बाद राज्य सरकार ने भी यह फैसला लिया है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की थी, जिस पर सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और डीए की प्रक्रिया शासन स्तर पर पूरी कर ली गई है और आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Aarti Rawat
Aarti Rawat