विकास नगर क्षेत्र की झाड़ियों में छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस की जांच जारी…

Student Murder Case In Dehradun : देहरादून विकास नगर से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आ रही है। ढालीपुर क्षेत्र के पास झाड़ियों में एक छात्रा का शव मिलने से हड़कम मच गया ।

मिली जानकारी के अनुसार, ढालीपुर क्षेत्र से 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा तोमर (18) की हत्या की खबर सामने आई है। छात्रा बुधवार शाम को अपने चचेरे भाई के साथ दांत संबंधी दवाई लेने विकास नगर गई थी । जिसके बाद देर रात तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। जिसके बाद वो छात्रा की खोजबीन करने लगे।

खोजबीन करने पर गांव से 1 किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास छात्रा का शव बरामद किया गया। शव के गले पर धारदार हथियार से वार और चेहरे को पत्थर से बुरी तरह के क्षतिग्रस्त करने के घाव थे । जिसके बाद देहरादून के एसएसपी अजय सिंह द्वारा बताया गया कि घटना के बाद से ही मृतका के चचेरे भाई सुरेन्द्र की तलाश जारी है। हादसे के बाद से परिजन सदमे में हैं ।

Srishti
Srishti