गैरसैंण विधानसभा सत्र: आज पास होगा ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, सदन में हंगामे के आसार…

Supplementary budget of ₹7,844 crore: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज 28 अक्टूबर को सदन में अनुपूरक बजट पास किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र के पहले दिन यानी 27 अक्टूबर को सदन के पटल पर 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था।

अब आज बुधवार 28 अक्टूबर को इन मांगों पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा। कार्यसूची में अलग-अलग विभागों के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांगों का विवरण शामिल है। जिसमें वित्त, गृह, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल, लोक निर्माण, परिवहन, कृषि, पर्यटन, वन, पशुपालन और समाज कल्याण समेत कई विभाग शामिल हैं। इसके साथ ही ‘उत्तराखंड विनियोग विधेयक, 2026’ सहित 9 अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किए जाने प्रस्तावित हैं। जिनमें मुख्य रूप से यह शामिल है।

  • सिंचाई जल निकासी विधेयक
  • राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक
  • निवेश और आधारिक संरचना विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक
  • माल और सेवा कर (GST) संशोधन विधेयक
  • निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक

इस ₹7,844.18 करोड़ के अनुपूरक बजट में सरकार ने बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी है। इसमें गढ़वाल और कुमाऊं के विकास कार्यों के साथ-साथ पेयजल, सड़कों, स्वास्थ्य योजनाओं (जैसे अटल आयुष्मान योजना हेतु बजट प्रावधान), और युवाओं के रोजगार जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की गई है।

बता दे आज की कार्यसूची के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी जो करीब सवा घंटे तक चलेगा। इसमें विधायकों द्वारा पूछे गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खेल, ईवीएम, युवा कल्याण, खाद्य आपूर्ति और महिला कल्याण के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी के ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े सवाल उठाएंगे और संबंधित मंत्रियों से जवाब मांगेंगे।

एक ओर सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष (कांग्रेस) सरकार को घेरने के लिए कानून व्यवस्था और अंकिता भंडारी प्रकरण जैसे मुद्दों को उठाने की तैयारी में है। विपक्ष इन मुद्दों को नियम 300 के तहत सदन में उठाएगा। इस सत्र के लिए विधायकों द्वारा कुल 445 सवाल लिस्ट किए गए हैं।

पढ़े –https://theindiainsights.com/partnership-between-nai-and-afj-discussed/

Aarti Rawat
Aarti Rawat