सुरकंडा देवी मंदिर (Surkanda Devi Ropeway ) रोपवे 24 जनवरी तक बंद रहेगा। 23 और 24 जनवरी को रोपवे की मरम्मत का कार्य किया जाएगा और साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी निरक्षण भी किया जाएगा। रोपवे की मरम्मत के कारण मंगलवार और बुधवार को सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन नहीं किया जाएगा।
25 जनवरी को सुचारू होगा रोपवे | Surkanda Devi Ropeway Update
दो दिन रोपवे संचालन बंद रहने के बाद 24 जनवरी को रोपवे जा संचालन सुबह 8 बजे सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। रोपवे बंद रहने के दौरान भक्तों को कद्दूखाल से मंदिर तक की डेढ़ किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पैदल ही पर करनी होगी। रोपवे में हो रहे मरम्मत की जानकारी देते हुए सुरकंदा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे की मरम्मत कार्य के साथ नातनिकी निरक्षण किया जाना है।
यह भी पढ़े |
नगर निगम कर्मचारी की हड़ताल पर आज होगा फैसला, हटाए गए कर्मचारियों की नहीं होगी बहाली |