Courtesy Meeting Or Political Agenda: सिर्फ शिष्टाचार भेंट या कुछ और ?

Courtesy Meeting Or Political Agenda

Courtesy Meeting Or Political Agenda: बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर चुके हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल शिष्टाचार भेंट नहीं है। यह मुलाकातें आगामी समय में राज्य में बड़ी राजनीतिक हलचल की ओर इशारा कर रहीं है। आपको बता दे की बीते महीने 25 जुलाई को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट करने दिल्ली पहुंचे थे। सीएम धामी और सांसद अनिल बलूनी की हुई शिष्टाचार भेंट | Courtesy Meeting Or Political Agenda 10 अगस्त, शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज दिल्ली उत्तराखंड सदन में शिष्टाचार भेंट की। जिसके दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, भारी बारिश के कारण हुई आपदा और राहत कार्य के साथ कई अलग-अलग मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। राज्य के नेता क्यूं बार–बार पहुंच रहे हाई कमान दिल्ली | Courtesy Meeting Or Political Agenda इससे पहले 8 अगस्त को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत से 2 दिन पहले उत्तराखंड बीजेपी के बड़े नेता तीरथ सिंह रावत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उत्तराखंड के बड़े नेताओं का दिल्ली के दौरे लगाना निश्चित रूप से किसी बड़ी राजनीतिक हलचल की ओर इशारा कर रहा है। Courtesy Meeting Or Political Agenda यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे गंगा पूजन, पर्यावरण दिवस 2024 पर पौधारोपण कर जनता को दी शुभकामनाएं पीएम मोदी से मिले डॉ. धन सिंह रावत, 3 बार पीएम बनने की दी बधाई, लिखा……… आज होगी भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक, बद्रीनाथ– मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार पर होगी चर्चा, 3 राजनीतिक प्रस्तावों को भी रखा जाएगा सामने

Sonprayag Update: सांसद अनिल बलूनी पहुंचे सोनप्रयाग, जानी यात्रियों की कुशलता …….

Sonprayag Update

केदारनाथ घाटी में हुई आपदा के बाद कल गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सोनप्रयाग के (Sonprayag Update) आपदा ग्रस्त क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने यात्रियों की सकुशलता की जानकारी भी ली। केदार घाटी में रेस्क्यू जारी (Sonprayag Update) आपको बता दे उत्तराखंड में आई भारी तबाही के बाद लगातार रेस्क्यू जारी है। मुख्यमंत्री धामी लगातार प्रभावित क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं जिसके बाद कल गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी सोनप्रयाग पहुंचे। अनिल बलूनी द्वारा हवाई निरीक्षण के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने रेस्क्यू किए गए यात्रियों से उनकी कुशलता पूछी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बढ़ाया लोगों का हौसला (Sonprayag Update) गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ घाटी में हुई आपदा पर कहा की भारी बारिश के बाद प्रकृति अपने रौद्र रूप में दिखाई दी है। लगातार बारिश होने से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। बादल फटने की घटना होने से और कई मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन के साथ एसडीआरफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस प्रधान की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान जारी कर रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की फंसे हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें सुरक्षित निकालने का कार्य लगातार चल रहा है। अनिल बलूनी द्वारा बताया गया कि उनकी केंद्र सरकार एवं परिवहन मंत्री से केदारनाथ यात्रा मार्ग के सुधारीकरण के लिए भी वार्ता की गई है। फंसे हुए सभी यात्रियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उनकी व्यवस्था के लिए सभी जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। Sonprayag Update यह भी पढ़ें केदारनाथ पैदल मार्ग पर जारी रेस्क्यू मिशन, अब तक 6,980 लोगों को किया गया रेस्क्यू, एक शव……..

Pradeep Tiwari Joins BJP : इस्तीफे के अगले ही दिन बीजेपी में शामिल हुए प्रदीप तिवारी, भाजपा प्रत्याशी ने किया स्वागत

Pradeep Tiwari Joins BJP

उत्तराखंड (Pradeep Tiwari Joins BJP) के श्रीनगर में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके प्रदेश सचिव प्रदीप तिवारी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं तो वही उनकी पत्नी ने भी बीजेपी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। 16 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था | Pradeep Tiwari Joins BJP कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रदीप तिवारी ने मंगलवार 16 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था तो वही इस्तीफा के अगले ही दिन प्रदीप तिवारी और उनकी पत्नी पूनम तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि प्रदीप तिवारी की पत्नी पूनम तिवारी श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी है। प्रदीप तिवारी और उनकी पत्नी पूनम तिवारी का पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने स्वागत किया है। Pradeep Tiwari Joins BJP कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवारी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है आपको बता दें कि प्रदीप तिवाड़ी जी से 22 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। प्रदीप तिवाड़ी पौड़ी गढ़वाल से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के करीब माने जाते हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर सेवा दे रहे थे। जिस पथ से आज उन्होंने इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। Pradeep Tiwari Joins BJP यह भी पढ़े |  मतदान से 3 दिन पहले कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

Joshimath Rally: 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ में किया रोड शो, अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

Joshimath Rally

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने (Joshimath Rally) गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जोशीमठ में रोड शो किया। आपको बता दे की सीएम धामी लगातार चुनावी जनसभाओं और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और उत्तराखंड की जनता से बीजेपी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए सभी से समर्थन मांगा। यह रोड शो जोशीमठ इंटर कॉलेज चौराहा से चमोली टैक्सी स्टैंड तक निकाला गया। सरकार की सभी उपलब्धियां को सामने रखा (Joshimath Rally) रोड शो के दौरान सीएम धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां को रखा। आपको बता दें कि रवि ग्राम खेल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से गढ़वाल संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा। Joshimath Rally यह भी पढ़े आज से सील हो जाएंगी उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 17 अप्रैल से राज्य में रहेगा ड्राई- डे

Lok Sabha Nomination : आज होंगे 3 प्रत्याशियों के नामांकन, बीजेपी के वरिष्ट नेता समेत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Nomination

आज (Lok Sabha Nomination) 26 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के 3 प्रत्याशी नामांकन करेंगे। गढ़वाल सीट टिहरी सीट से आज नामांकन कर जाएंगे। आपको बता देंगे दोनों दलों से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से नामांकन करते समय प्रदेश अध्यक्ष करन महारा समेत कई नेता मौजूद रहेंगे तो वहीं भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। ये करेंगे आज नामांकन | Lok Sabha Nomination गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला आज नामांकन करेंगे। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट बनाई गई है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक किसी भी स्टार प्रचारक की सूची तैयार नहीं की है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने स्तर पर ही चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के ओर से अभी तक कोई भी बड़ा नेता उत्तराखंड दौरे पर नहीं आया है। कांग्रेस कर रही रैली निकालने की तैयारी | Lok Sabha Nomination उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से रैली आयोजित की जाने की जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया है कि प्रचार चुनाव प्रचार प्रसार में स्टार प्रचारकों की सूची कांग्रेस के द्वारा बनाई जा रही है राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुकुल वासनिक सलमान खुशी समेत कई बड़े नेता उत्तराखंड की पांच सीटों पर रैली निकालने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। होली त्यौहार के बाद स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप जाएगी। Lok Sabha Nomination यह भी पढ़े | नई तकनीक से पहली बार हुआ नामांकन, भाजपा प्रत्याशी ने डिजिटल इंडिया में लिया हिस्सा

Anil Baluni : देश के पहले एसडीएस को समर्पित म्यूजियम का हुआ शिलान्यास, लोकसभा चुनाव से पहले पौड़ी को मिली बड़ी सौगात, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

Anil Baluni

लोकसभा (Anil Baluni) चुनाव से पहले उत्तराखंड के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पौड़ी पहुंचे जहां उन्होंने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। तरमंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बीपिन रावत को समर्पित है। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शीलान्यास करते हुए कहा की पौड़ी में जल्द ही तारामंडल और पार्वती संग्रहालय बन कर तैयार किया जाएगा। जो की दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा। इन दोनों प्रतिष्ठानों के बनने से पौड़ी नगर के पर्यटन में भी भारी बढ़ोतरी होगी। Anil Baluni प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी | Anil Baluni केंद्र की ओर से उत्तराखंड के लिए टिकट मिलने पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है। उसे विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं, छोटे से गांव के युवक को राज्यसभा भेज कर लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव की बात है, साथ ही बलूनी ने कहा कि गढ़वाल में प्रचंड बहुमत से फिर एक बार भाजपा सरकार आएगी। Anil Baluni यह भी पढ़े | देहरादून में चीन के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, हाथों में तकती लेकर विरोध के साथ जमकर हुई नारेबाजी

Lok Sabha Election Update : बीजेपी ने उत्तराखंड में अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत पर खेल दांव, अटकलों पर लगाया विराम, 13 मार्च को जारी की दूसरी लिस्ट

Lok Sabha Election Update

आगामी (Lok Sabha Election Update) लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार भाजपा के द्वारा 11 राज्यों से 74 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। अनिल बलूनी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम उम्मीदवार के तौर पर जारी किए गए | Lok Sabha Election Update उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर भी भाजपा के द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है भाजपा ने गढ़वाल सीट पर पूर्व सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का नाम उम्मीदवार के तौर पर जारी किया है तो वही हरिद्वार से उम्मीदवार के तौर पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया गया है। तो वही अभी तक अग्रवाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल मिशन सांसद है। Lok Sabha Election Update उत्तराखंड में बीजेपी के द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार और गढ़वाल से उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही सभी सियासी अटकलें पर रोक लग गई है हरिद्वार से पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखलाल निशांत तथा गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के नाम पर चर्चा की जा रही थी लेकिन केंद्र नेतृत्व के द्वारा ऐलान किए गए नाम ने सभी अटकलें पर विराम लगा दिया है। Lok Sabha Election Update यह भी पढ़े | समान नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी, नियमावली बनते ही लागू होगा यूसीसी