Tehri Soldier Martyred In Manipur: मणिपुर में उत्तराखंड के 1 जवान हुए शहीद, परिवार में छाया मातम, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Tehri Soldier Martyred In Manipur

Tehri Soldier Martyred In Manipur: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी के एक जवान मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए हैं। मणिपुर में एक अभियान में सेना के जवान हजारी सिंह देवप्रयाग के रहने वाले थे, जो शहीद हो गए। मुख्यमंत्री धामी ने हजारी सिंह के बलिदान पर दुख जताया है। परिवार में छाया मातम | Tehri Soldier Martyred In Manipur मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड निवासी जवान हजारी सिंह शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज उनका पार्थिव शव उनके गांव पहुंचेगा, जिनका 12:00 बजे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से ही शहीद जवान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि | Tehri Soldier Martyred In Manipur राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान हजारी सिंह के बलिदान पर दुख जाता है I उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देव प्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है की पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” Tehri Soldier Martyred In Manipur यह भी पढ़ें |  शहीद हुए उत्तराखंड के 1 और जवान, राज्य में छाई शोक की लहर डोडा में शहीद हुआ राज्य का 1 और सपूत, सीएम धामी ने जताया शोक

Uttarakhand Soldier Martyred: शहीद हुए उत्तराखंड के 1 और जवान, राज्य में छाई शोक की लहर

Uttarakhand Soldier Martyred

Uttarakhand Soldier Martyred: सोमवार 12 अगस्त को मणिपुर में उग्रवादियों के द्वारा हमले किए जाने में उत्तराखंड के जवान गुणानंद चौबे शहीद हो गए हैं। उत्तराखंड के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही देवभूमि में शोक की लहर है। शहीद हुए उत्तराखंड के 1 और जवान | Uttarakhand Soldier Martyred उग्रवादियों के द्वारा किए गए हमले में लोहाघाट के चौबे गांव सुई के निवासी असम राइफल में वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे शहीद हो गए हैं। उत्तराखंड के लाल के शहीद होने की खबर के बाद से ही पूरे सुई और लोहाघाट के साथ उत्तराखंड में शोक की लहर है। आपको बता दे कि इससे पहले जम्मू कश्मीर में तैनात चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करुणा गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। जिनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। राज्य में छाई शोक की लहर | Uttarakhand Soldier Martyred गुणानंद चौबे के पैतृक गांव ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया कि शाहिद गुणानंद मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनका परिवार दिल्ली में रहता है, साथ ही उन्होंने जानकारी दी के शहीद गुणानंद चौबे के तीन बच्चे हैं। वो अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। आपको बता दें कि उनके पार्थिव शरीर को असम राइफल कैंप में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैI यह भी पढ़े | चीन सीमा पर शहीद हुए देहरादून के जवान, 27 जुलाई को देहरादून पहुंचेगा पार्थिव शरीर, क्षेत्र में छाई…… 1 मई से चार धाम यात्रा के लिए पीआरडी जवानों की हुई तैनाती, परिवहन विभाग ने बदली चेकपोस्ट चारों धामों की व्यवस्था को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने की समीक्षा बैठक, जाने समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु, सभी जनपद प्रभारी को दिए जरूरी निर्देश