CM Dhami Plantation Drive: मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण में अपनी माता के नाम से लगाया देवदार का पौधा, करीब 4,000 फलदार पौधे भी लगाए गए

CM Dhami Plantation Drive

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री आवास परिसर (CM Dhami Plantation Drive) में अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाया। विधानसभा परिसर में करीब 4,000 फलदार पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने किया वृक्षारोपण (CM Dhami Plantation Drive) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा गैरसैंण में मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपनी माताजी बिशना देवी के नाम से एक देवदार का पौधा लगाया गया। आपको बता दें मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राज्य भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक पूरे राज्य में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया इसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया है। विधानसभा परिसर में 4,000 पौधे लगाए गए (CM Dhami Plantation Drive) जानकारी के अनुसार विधानसभा गैरसैंण में प्रभारी शेखर पंत द्वारा विधानसभा परिसर में करीब 4,000 फलदार पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें मानसून सत्र के तीसरे दिन मचा हंगामा, विपक्ष द्वारा वॉकआउट, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…….

Harela 2024 : आज मनाया जा रहा उत्तराखंड का लोक पर्व “हरेला”, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

happy harela 2024

हरेला पर्व उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्व है, जो हर साल (Harela 2024) सावन महीने के पहले दिन माही जाता है यह त्यौहार प्रकृति और कृषि को समर्पित है। इस साल 16 जुलाई 2024 को उत्तराखंड में हरेला को धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों को हरेला की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं | Harela 2024 सीएम धामी ने पोस्ट में लिखा “प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित देव भूमि उत्तराखंड के लोक पर हरेला की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।” Harela 2024 अपनी पोस्ट में सीएम धामी ने कुमाऊनी भाषा में लिखा “जी रया, जागि रया.., फूल जैसा खिली रया..,यौ दिन यौ मास, सभै भेटने रया !”। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित हरेला पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां पर उन्होंने शहीदों के नाम पौधारोपण और अन्य आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी के साथ राज्यपाल ने भी प्रदशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं। Harela 2024 यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री के बाद विद्युत मंत्री से मिले सीएम धामी, 500 मेगावाट ज्यादा बिजली आवंटन के लिए किया अनुरोध