उत्तराखंड दौरे पर जल्द आ सकती राष्ट्रपति, IMA में पासिंग आउट परेड में होंगी शामिल..

The President may soon visit Uttarakhand : उत्तराखंड में इन दोनों अधिकारी आगामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द उत्तराखंड दौरे पर आ सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रपति जून महीने में तीन दिन के लिए उत्तराखंड आ सकती है। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति के भारतीय सैन्य अकादमी से लेकर केदारनाथ धाम तक के कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।

बता दे राष्ट्रपति अगले महिने यानी जून के दूसरे हफ्ते में ही उत्तराखंड आ सकती हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 12, 13 और 14 जून को 3 दिन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड में ही रहेंगी।

14 जून को केदारनाथ धाम जा सकती राष्ट्रपति

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में 12 जून को रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद अगले दिन सुबह राष्ट्रपति का भारतीय सैन्य अकादमी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड में शामिल हो सकती है। वही 14 जून को वह केदारनाथ धाम जा सकते हैं। प्रस्तावित के अनुसार राष्ट्रपति केदारनाथ धाम के लिए सुबह निकलेंगे और इसके बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

इस प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मुख्य सचिव कार्यालय से लेकर जिला स्तर के सभी अधिकारी तैयारी में जुट गए है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने भी इस संदर्भ में अधिकारियों के साथ बात करते हुए उन्हें जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
बता दे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के इस प्रस्तावित कार्यक्रम पर अभी अंतिम मोहर नहीं लगी है। लेकिन संभावित कार्यक्रम को देखते हुए अभी से अधिकारी इस दौरे के लिए तैयारियों में जुटे हुए है।

Srishti
Srishti