तिरुपति लडडू विवाद पर पवन कल्याण का बड़ा बयान, सनातन धर्म रक्षण बोर्ड के गठन……

Tirupati Prasadam Controversy: श्री वेंकटेश्वर तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवर के अंश पाए जाने की खबरों से पूरा देश आक्रोश में है। इस परेशान कर देने वाली खबर पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का बयान सामने आया है।

तिरुपति के प्रसाद को किया गया खंडित

आपको बता दे श्री वेंकटेश्वर तिरुपति मंदिर में दुनिया भर से करो करोड़ों लोग हर साल दर्शन करने पहुंचते हैं। देश विदेश में रह रहे हिंदू और अन्य जाति के लोगों का यह एक बहुत बड़ा धर्म स्थल है जिससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है।

जानकारी के अनुसार श्री वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति) के प्रसाद में मछली के तेल और बीफ के अंश पाए गए। यह एक हिंदू धर्म के किसी भी व्यक्ति के लिए एक असहनीय घटना है। इस खबर से पूरे भारत देश के हिंदू धर्म के लोगों में आक्रोश भरा हुआ है, सभी इससे जुड़े अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

पवन कल्याण द्वारा बड़ा बयान

इन सभी विवादित खबरों के बीच अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का भी बयान सामने आ रहा है। उन्होंने इस दुखद खबर पर बेहद परेशानी और आक्रोश जाहिर किया है।
उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि, “शायद….. इन सभी मुद्दों पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म रक्षण बोर्ड के गठन का समय आ गया है।”

यह भी पढ़ें

अब तक 4 एटीएस ही किए गए तैयार, इस साल भी लागू नहीं हो पाएगी व्यवस्था, जारी रहेगा मैन्युअल फिटनेस जांच…..

Leave a Comment