अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत…

Tragic Road Accident In Almora : अल्मोड़ा  से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर अचानक 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

आपको बता दें, बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे अल्मोड़ा के भाटिया-भिकियासैंण मार्ग पर एक वाहन की न0. प्लेट सड़क पर पड़ी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वाहन खाई में गिरने की आशंका जताई। राहत बचाव अभियान जारी किया जिसमें वाहन 150 मीटर गहरी खाई में मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कार में सवार 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी सनेटी, कैलाश चंद्र (32 ) पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत के रूप में हुई है। वहीं तीसरे की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति जागरी का काम करते थे और चमोली पुसैला में जागर के कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Srishti
Srishti