देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत….

Tragic Road Accident In Dehradun : देहरादून के कावली रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह एक मजदूर की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा तफरी मच गई।

आपको बता दें, बुधवार सुबह देहरादून के कांवली रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने अचानक एक मजदूर को कुचल दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सकल देव साहनी निवासी सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई। जो बिहार से देहरादून काम की तलाश में आया था।बताया जा रहा है कि हादसे के सुबह भी व्यक्ति अन्य मजदूर साथियों के साथ लेबर चौक पर काम की तलाश में जा रहा था।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला जिसके चलते लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और सड़क पर डंपर का टायर जलाकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के द्वारा मुआवजे की मांग और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की जिसको लेकर पुलिस और लोगों के बीच में काफी देर तक नोंकझोंक चलती रही।

फिलहाल पुलिस ने लोगों से डंपर चालक पर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Srishti
Srishti