देहरादून में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत…

Tragic Road Accident In Dehradun : देहरादून में गुरुवार सुबह आईएसबीटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार चंडीगढ़ डिपो की रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 65 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat