हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान पलटी बस, 1 की मौत, कई घायल…

Tragic Road Accident In Haldwani : हल्द्वानी से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। पहाड़ की ओर जा रही एक बस खुपी के पास ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस एक टैक्सी वाहन को ओवरटेक कर रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Srishti
Srishti