भू विवाद के आरोपी अरविंद पांडे के घर पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत, सियासी चर्चाएं हुई तेज…

Trivendra Singh Rawat reached the house of Arvind Pandey : मंगलवार यानी आज 26 मई को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचे। मुलाकात के बाद पूरे गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार 2027 चुनाव के लिए भाजपा के भीतर रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।

साथ ही बताया जा रहा है की पौड़ी सांसद अनिल बलूनी भी उनके आवास पहुंचे जहां करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पर लगातार नेताओं की आवाजाही सियासी चर्चाए बढ़ा रहा है।

बड़े नेताओं के साथ मुलाकात

आपको बता दें कि पिछले 2 सालों से विधायक अरविंद पांडे कभी जमीन विवाद तो कभी भू माफिया से जुड़े आरोपों के विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे है। साथ ही उनके आवास पर सरकारी जमीन कबजाने और बेटे पर गंभीर आरोप भी लगे हैं। अब लगातार बड़े नेताओं के साथ मुलाकात के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेजी से फैल रही है जिससे 2027 के चुनाव भाजपा के लिए भारी पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Srishti
Srishti