2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। जिसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज शनिवार को दी। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन अगले साल 2027 की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी में जुटा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत अमेरिका के बीच बहुत जल्द ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की उम्मीद है राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे मैं राष्ट्रपति की यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए भारत जा रहा हूं साथी उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बहुत अच्छे संबंध है।

इसके साथ ही US के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को ने भारत के आर्थिक फायदे और ग्लोबल पावर के तौर पर उभरने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारिफ की और कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स उनका बहुत बड़ा फैन है। वही मार्को रूबी ने बताया कि इंडिया यूएस ट्रेड डील पूरी होने के आखिरी पड़ाव में है। ट्रंप और मोदी के बीच जी7 की पॉजिटिव मीटिंग के बाद रिश्ते बहुत अच्छे चल रहे हैं, और वह अगले साल की शुरुआत में प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के संभावित दौर की तैयारी के लिए साल के आखिरी से पहले भारत आने का प्लान बना रहे हैं।

Srishti
Srishti