UCC Implemented in Uttarakhand: 27 जनवरी 2025 के दिन उत्तराखंड में UCC लागू हो गया है। दोपहर 12:30 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसका औपचारिक ऐलान किया गया। UCC लागू होने से आज से ही राज्य में दिखेंगे कई बदलाव।
जानिए UCC से राज्य में क्या होंगे बदलाव
राज्य में सभी को एक बराबर रखने के लिए लिया गया यह निर्णय। मुख्यमंत्री धामी के अनुसार समाज की बेहतरी के लिए UCC होगा फायदेमंद। मुख्यमंत्री धामी ने पोर्टल और नियमावली का किया लोकार्पण। सरकार द्वारा पहले ही नियमावली का मॉक ड्रिल लिया जा चुका है। विवाह, लिव इन रिलेशनशिप आदि का पंजीकरण आसान बनाने के लिए सीएम धामी ने UCC का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। जिसके जरिए लिव इन में रह रहे जोड़े अपना पंजीकरण कर सकेंगे। लिव इन के साथ ही UCC पोर्टल पर विवाह का भी पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
लोकार्पण में बड़े नेता भी शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही UCC कमेटी के सदस्य भी लोकार्पण में मौजूद है। सीएस राधा रतूड़ी, सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद, शत्रुघ्न सिंह, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य आदि बड़े मंत्री मौजूद हैं।