UK Board Result Toppers: शिक्षा विभाग के द्वारा आज उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूके बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11:00 बजे जारी किया गया।इस वर्ष 10वीं कक्षा का रिजल्ट 90.77 प्रतिशत और 12वीं कक्षा के रिजल्ट 83.23 प्रतिशत रहा।
उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में 12वीं कक्षा में देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.6 % अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है तो वही हाई स्कूल में कमल सिंह चौहान ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉप किया है।
सीएम धामी ने सभी छात्रों को दी बधाई
सीएम धामी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूते जाएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।
जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, निराश ना हो, असफलता अंत नहीं बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ पुनः प्रयास करें।”
रैंक | नाम | विद्यालय का नाम | जिला | प्राप्त अंक (500 में से) | प्रतिशत (%) |
---|---|---|---|---|---|
प्रथम (संयुक्त) | कमल सिंह चौहान | विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा | बागेश्वर | 496 | 99.20% |
प्रथम (संयुक्त) | जतिन जोशी | HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा | हल्द्वानी, नैनीताल | 496 | 99.20% |
द्वितीय | कनकलता | SVM IC, न्यू टिहरी | टिहरी गढ़वाल | 495 | 99.00% |
तृतीय (संयुक्त) | दिव्यम | गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC | उत्तरकाशी | 494 | 98.80% |
तृतीय (संयुक्त) | प्रिया | CAIC, अगस्त्यमुनि | रुद्रप्रयाग | 494 | 98.80% |
तृतीय (संयुक्त) | दीपा जोशी | PP SVMIC, ननकमत्ता | ऊधम सिंह नगर | 494 | 98.80% |