उत्तराखंड को मिले 892 फॉरेस्ट गार्ड, UKPSC ने जारी की सूची | UKPSC Forest Guard Recruitment

3 नवंबर (UKPSC Forest Guard Recruitment) को चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन से जुड़े फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 के अंतिम सूची उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी कर दी है। चयन परिणाम जारी होने के बाद अब प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड की कमी दूर हो सकेगी।

फॉरेस्ट गार्ड के पदों की भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी | UKPSC Forest Guard Recruitment

उत्तराखंड में बड़ी संख्या में खाली पड़े फॉरेस्ट गार्ड के पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य वन विभाग को 892 नए फॉरेस्ट गार्ड मिलेंगे। आयोग के द्वारा अंतिम सूची जारी कर प्रदेश के वन महकमे में खाली पड़े 892 पदों पर जल्द नियुक्ति की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के द्वारा वन आरक्षी परीक्षा 2022 का चयन परिणाम श्रेष्ठ कम के आधार पर घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद आप फॉरेस्ट गार्ड को प्रशिक्षण के साथ ही नियुक्ति दी जाएगी।

9 अप्रैल को हुई ही परिक्षा | UKPSC Forest Guard Recruitment

फॉरेस्ट गार्ड के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा परीक्षा 9 अप्रैल 2023 को ली गई थी। जिसके बाद 21 अक्टूबर 2023 को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 3 नवंबर के अभिलेख का सत्यापन किया गया था जिसके आधार पर अब अंतिम सूची जारी की गई है।

आपको बता दें कि होमगार्ड परीक्षा के लिए 2022 अक्टूबर 21 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। लंबे समय से उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की ज्यादा कमी रही है। जबकि वनों के संरक्षण से लेकर मानव वन्य जीव संघर्ष पर रोकथाम के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए फॉरेस्ट गार्ड की अहम भूमिका होती है। राज्य के तमाम आरक्षित वन क्षेत्र में फॉरेस्ट गार्ड के खाली पड़े पदों पर वन संरक्षण के अभियान के लिए भी दिक्कतें पैदा कर रहे थे।

यह भी पढ़े |

अब नहीं काटने होंगे राज्य सूचना आयोग के चक्कर, ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल हुआ लॉन्च

Leave a Comment