UKSSSC Releases Syllabus for AAO : UKSSC यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 यानी विकास शाखा और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को डिजिटल AI, रोबोटिक्स भी पढ़ना पडे़गा।
आयोग ने सिलेबस डिजिटल AI और रोबोटिक्स भी जोड़ दिया है। बता दे राज्य में कई भर्ती परीक्षाओं के सिलेबस न होने की वजह से अटकी हुई थी। इन परीक्षाओं के लिए आयोग ने जो सिलेबस बनाकर भेजे थे, शासन स्तर पर संबंधित विभागों से सुझाव लेने के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसके चलते UKSSC ने शासन से हरी झड़ी मिलने के बाद सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है।
उत्तराखंड सरकार ने इस बार सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे आधुनिक विषयों को भी सिलेबस में शामिल किया है। जिससे आने वाले दिनों में उत्तराखंड के कृषि अधिकारी खेतों में AI और स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल करते नजर आएंगे।
बता दे आयोग ने पहले सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा के लिए 26 जुलाई की तिथि तय की थी। वहीं सिलेबस तय न होने के कारण आयोग ने यह परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसकी सूचना आयोग ने दो जुलाई को जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर में दी थी। अब आयोग इसकी नई तिथि जल्द ही जारी करेगा।
परीक्षा का पैर्टन
आयोग दो घंटे की परीक्षा कराएगा, जिसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस को 10 मुख्य इकाइयों में बांटा गया है। इकाई एक व दो में फसलों का वैज्ञानिक उत्पादन, जैविक, प्राकृतिक खेती, बागवानी (फल-फूल-सब्जी), मशरूम उत्पादन व हाइड्रोपोनिक्स आदि, इकाई तीन व चार में मृदा स्वास्थ्य,
खाद-उर्वरक (Manure- Fertilizer), सुदूर संवेदन, पादप सुरक्षा (कीट व रोग प्रबंधन) एवं रेशम, मधुमक्खी पालन, इकाई पांच व छह में मेंडल के नियम, जीआई टैग, बीज प्रौद्योगिकी, पादप कोशिका, पोषण और आपदा प्रबंधन, इकाई सात व आठ में पशुपालन व दुग्ध प्रसंस्करण, कृषि अर्थशास्त्र, केसीसी, पीएम-किसान व ई-नाम मंडी व्यवस्था, इकाई नौ व दस में आधुनिक कृषि उपकरण (ट्रैक्टर, पावर टिलर), हरित ऊर्जा, सांख्यिकी, डिजिटल कृषि व कृषि में AI का उपयोग आदि से संबंधित विषय शामिल हैं। सिलेबस के साथ स्पष्ट किया गया है कि इन सभी विषयों से जुड़ी नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी बदलाव और समसामयिक सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी परीक्षा में शामिल माने जाएंगे।
