देवभूमि उत्तराखंड ने मनाई स्थापना की रजत जयंती, प्रदेशभर में हर्षोल्लास…

Uttarakhand 25th Foundation Day : देवभूमि उत्तराखंड 9 नवम्बर को अपनी स्थापना की रजत जयंती बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बने इस राज्य ने आज विकास और पहचान की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर इस वर्ष 1 नवम्बर से ही कार्यक्रम शुरू हो गए थे। 9 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। साथ ही, सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया गया और स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ देवभूमि की संस्कृति का रंग बिखेरा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड ने 25 वर्षों में तीव्र विकास की यात्रा तय की है। आने वाले वर्षों में राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है।”

उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई थी। प्रारंभ में इसका नाम उत्तरांचल था, जिसे 2007 में बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। यह राज्य आज अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक विरासत और पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat