विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाें में जुटी प्रदेश सरकार, 6 और नए नेताओं मिली ये जम्मेदारी..

Uttarakhand Assembly Election 2027 Update : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाँ शुरू हो गई है। जिसके चलते धामी सरकार ने दायित्वधारियों की लगातार तीसरी सूची जारी कर दी है। धामी सरकार द्वारा आयोगों, परिषदों और सलाहकार समितियों में नियुक्तियों का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्त दायित्वधारियों की संख्या 100 के आंकड़े पर कर चुकी है।

इन छह नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

प्रदेश शासन की ओर से बीते शुक्रवार शाम सरकार में दायित्वो को लेकर कुछ और संदेश जारी हुए हैं। सरकार ने अलग-अलग आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियो में छह नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह पिछले तीन दिन में जारी हुई तीसरी सूची है। जिसे आने वाले विधानसभा चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ताजा सूची में गन्ना विकास, मीडिया, गौ सेवा, पशु कल्याण और आपदा प्रबंधन जैसे अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में नियुक्ति की गई है। और साथ ही सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद में भी उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर सीमांत क्षेत्रों को महत्व देने वाला संदेश दिया गया है।

ओमवीर सिंह राघव बने गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष

उत्तराखंड शासन की ओर से जारी हुए आदेशों में देहरादून निवासी ओमवीर सिंह राघव को गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। वही धीरेंद्र पंवार को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही देहरादून के ही भूपेंद्र कंडारी को गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी को आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह नामधारी को पशु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं चंपावत की किरन को सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

धामी सरकार पिछले तीन दिनों से चरणबद्ध तरीके से दायित्वधारियों की नियुक्तियाँ कर रही है। इससे पहले सरकार ने विभिन्न आयोगों ,परिषदों और सलाहकार समितियां में कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं सरकार की ओर से जारी पहली और दूसरी सूची में भी संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं की नियुक्ति की गई।

Srishti
Srishti