UK बोर्ड का परिणाम जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म…

Uttarakhand Boards Result Out : UK बोर्ड का रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आज यानी शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा यूके बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा की गई है।

आपको बता दें, विद्यार्थी UK बोर्ड का रिजल्ट www.ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर अपने परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 215262 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें हाईस्कूल के 112276 और इंटर के 102986 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

बता दें, बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सीमल्टी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों के नतीजों संबंधी, स्क्रूटनी और अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर

  •  बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी – 6396178537
  • शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी – 7055513072
  • प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत – 7830403040
Aarti Rawat
Aarti Rawat