मदरसा बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर, जल्द खत्म होगा बोर्ड, मुख्यधारा शिक्षा….

Uttarakhand To End Madarsa Board From July : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब पूरी तरह से बंद हो जाएगा आगामी 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड का अंत उत्तराखंड में हो जाएगा जिसको लेकर धामी सरकार सख्त होती नजर आ रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मदरसे बोर्ड को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान जारी किया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि मदरसा शिक्षा प्रणाली में बदलाव करना होगा मदरसा को भी अब मुख्य धारा के शिक्षा बोर्ड से जोड़ना होगा। इसके बाद उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड पूरी तरह से खत्म हो जाएगा उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां मदरसा बोर्ड खत्म कर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मुख्य धारा शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मदरसे बोर्ड को लेकर सीएम धामी ने यह घोषणा की हो, बीते वर्ष भी सीएम धामी के द्वारा इससे जुड़ा बड़ा बयान जारी किया गया था। इसके बाद अब नई व्यवस्था को लागू करने के लिए धामी सरकार के द्वारा एक अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। यह

Srishti
Srishti