उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश, बर्फबारी के आसार…

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते शनिवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार आज राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

आपको बता दें, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बताई गई है।

वहीं, आगामी दिनों की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि 4 फरवरी तक पर्वतीय इलाकों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। वहीं 5 फरवरी से मौसम साफ होने और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

Srishti
Srishti