प्रदेश में फिर बदला मौसम का  मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी..

Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में आज यानि गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलता दिखेगा। मौसम विभाग ने फिर आज प्रदेश में बारिश की संभावनाए जताई है। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान

वहीं 4200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। साथ ही राज्य के पर्वतीय जनपदों मे कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (60 किमी प्रति घंटा ) चलने के साथ ही तेज बारिश होने की भी संभावनाए है,  जिसके लिए विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। 

Aarti Rawat
Aarti Rawat