घुड़दौड़ी में खुला उत्तराखंड का पहला जेन-जी डाकघर, छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएँ…

Uttarakhand’s First Gen-Z Post Office Opens : उत्तराखंड में पहला जेन जी डाकघर अब खुल चुका है। पौड़ी के घुड़दौड़ी में जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान में उत्तराखंड का पहला जेन-जी पोस्ट ऑफिस शुरू हो गया है।

आपको बता दें, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर और निदेशक प्रो. वी.के. बंगा द्वारा इस जेन जी डाकघर उद्घाटन किया गया। यह डाकघर आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, डिजिटल सहायता, पार्सल पैकेजिंग, माई-स्टाम्प काउंटर और वित्तीय सेवाओं की सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। साथ ही, युवाओं को ध्यान में रखकर यहां काउंसलिंग कैंप की भी व्यवस्था की गई है।

डाक विभाग का मानना है कि यह मॉडल युवा पीढ़ी को पारंपरिक डाक सेवाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा अधीक्षक डाकघर दीपक शर्मा ने बताया कि छात्रों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा—स्पीड पोस्ट डॉक्यूमेंट्स पर 10% छूट दी जाएगी।

Aarti Rawat
Aarti Rawat