आपदा पीड़ितों के लिए उत्तरांचल ग्रामीण बैंक का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री राहत कोष में 35 लाख…..

Uttaranchal Gramin Bank Donates ₹35L for Disaster Relief : उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने प्रदेश में आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक अहम कदम उठाया है। जहां आज यानी शनिवार को उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मिले और 35,49,371 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किए।

जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल ग्रामीण बैंक की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह योगदान प्रभावितों को राहत देने और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के सभी हिस्सों द्वारा किए गए ऐसे सहयोग सराहनीय हैं। बैंक की यह मदद सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करती है और आपदा प्रभावितों तक सहायता पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Aarti Rawat
Aarti Rawat