रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत…

Vehicle Falls Into Gorge In Rudraprayag : रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है । जहां एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया । हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

आपको बता दें, भीरी से औरिंग की ओर जा रहा वाहन अचानक भीरी– ककोला मोटर मार्ग वाहन अनियंत्रित होकर सीधे सड़क से 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन में सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30), अंशुल (28) और अमित सिंह (35) निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Srishti
Srishti