रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, 1 की मौत…

Vehicle Falls into Gorge in Rudraprayag : रुद्रप्रयाग से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया।

आपको बता दें, शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे रुद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप झिरमौली के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ SDRF, DDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद नदी में गिरे वाहन से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

Aarti Rawat
Aarti Rawat