विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्यवाही, आय से ज्यादा संपत्ति के आरोप में छापेमारी

Vigilance Raid In Haldwani: उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में विजिलेंस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही किए जाने की जानकारी सामने आ रही है जहां छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी अनुराग शंखधर के घर विजिलेंस टीम के द्वारा छापेमारी की गई है I आपको बता दे की विजिलेंस को अनुराग शंखधर के आय से अधिक संपत्ति रखे जाने की जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने यह कार्यवाही शुरू की है।

आय से ज्यादा संपत्ति के आरोप में छापेमारी

विजिलेंस की टीम को नैनीताल के हल्द्वानी सेक्टर में अनुराग के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति रखने की सूचना मिली थी। जिस पर मामला दर्ज करते हुए विजिलेंस हल्द्वानी और देहरादून के संयुक्त टीम वसंत विहार इलाके में घर में तलाशी करने पहुंची। एसएससी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल के द्वारा इस छापेमारी की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़े |

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ 1 सब इंस्पेक्टर