Vijay government’s major gift for women : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य की महिलाओं और परिवारों के लिए दो बड़ी ऐतिहासिक घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण घोषणाएं सोमवार यानी 24 अगस्त 2026 को विधानसभा सत्र के दौरान की गईं। तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बड़ा कर दिया है। बता दे अब महिलाएं और ट्रांसजेंडर्स साधारण सरकारी बसों के साथ-साथ एक्सप्रेस और डीलक्स बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगे।
यह योजना 2 अक्टूबर 2026 यानी गांधी जयंती के मौके पर पूरे राज्य में शुरू की जाएगी। बता दे इस योजना का लाभ उठाने के लिए आय (Income) या यात्रा की दूरी की कोई सीमा नहीं तय की गई है।
विजय ने नियम 110 के तहत बयान देते हुए कहा, ‘महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा ‘वेत्री पयनम’ का लाभ उठाने के लिए आय की सीमा या यात्राओं की संख्या जैसी कोई शर्त नहीं होगी।’ महिलाएं मेट्रोपॉलिटन और शहरी इलाकों में चलने वाली एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू की जाएगी। इससे राज्य सरकार पर हर साल 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।
जनवरी से राज्य में लागू होगी ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ स्कीम
सीएम विजय ने महिलाओं के रसोई खर्च को कम करने के लिए ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ स्कीम के तहत मुफ्त LPG सिलेंडर का ऐलान किया है। स्कीम के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है उन्हें हर साल 3 घरेलू LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। जिससे राज्य के लगभग 1.30 करोड़ परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह योजना 2027 पोंगल त्योहार (14 जनवरी 2027) से शुरू की जाएगी। सरकार सिलेंडर की सब्सिडी का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते (DBT) में भेजेगी।
बता दे विजय ने अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ स्कीम का वादा किया था। जिसके तहत तमिलनाडु के हर पात्र परिवार को हर साल छ: एलपीजी सिलिंडर मुफ्त देने का वादा किया था। ताकि उनके घर का खर्च कम हो सके।
विजय ने कहा, ‘इससे उन लोगों का बोझ कम होगा जो सिलिंडर लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर रहे थे। सरकार ने कुकिंग गैस सिलिंडर की कीमत देने का फैसला किया है। पहले चरण में तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे और सिलिंडर की कीमत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।’ इस दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से लगभग 2.5 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों, छोटे और मध्यम किसान परिवारों, दिव्यांगों और गरीब परिवारों को फायदा होगा। वहीं विजय ने कहा, ‘इसकी तैयारी का काम शुरू हो गया है। यह योजना 2027 के पोंगल (जनवरी के मध्य) त्योहार पर शुरू की जाएगी।’ उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार इस पहल के लिए हर साल 4,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।
इसके साथ ही रंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द करने की घोषणा की। बता दे कि किसानों ने इस प्रोजेक्ट का जोरदार विरोध किया था क्योंकि वे अपनी जमीन नहीं छोड़ना चाहते थे।
