Weather News: देहरादून का अधिकतम तापमान हुआ 40 डिग्री के पार, लोगों का हुआ बुरा हाल

उत्तराखंड राज्य में (Weather News) आजकल मौसम अपनी चरम सीमा पर है। मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं अब झुलसाने लगी हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान आजकल 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

पहाड़ी से मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं ने झुलसाया (Weather News)

आजकल उत्तराखंड राज्य में मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ी इलाके तक गर्म हवाएं महसूस की जा रही है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार मौसम के बदलते पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का असर तापमान पर पड़ रहा है।

पर्यटकों की बढ़ रही भारी संख्या (Weather News)

आपको बता दे की सुबह होते ही तेज चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। जिसके चलते सुबह के बाद दोपहर के समय शहर के लोगों से भरी सड़के अब खाली नजर आ रही है। सभी लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं। रविवार के दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो की सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्र से भीषण गर्मी के कारण भारी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की तरफ घूमने आ रहे हैं। आजकल मसूरी, कैंपटी फॉल, ऋषिकेश और देहरादून के गुच्छुपानी, सहस्त्रधारा और मालदेवता जैसी पानी वाली जगह पर पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। Weather News

यह भी पढ़ें

ऋषिकेश के चीला शक्ति नहर में 2 साल पहले डूबी कार बरामद, 32 वर्षीय मानव कंकाल बरामद