देशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गर्मी से राहत साथ ही बनी आफत…

western disturbance, the weather changed in states of India: पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है बताया जा रहा है कि यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज आंधी,बारिश और तूफान के चलते सबसे ज्यादा असर देखने को मिला वह कई इलाकों में पेड़ ,टीनशेड और बिजली के खंबे गिरने की जानकारी वह 10 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। साथ ही रायबरेली, अंबेडकर नगर ,कौशाबी ,प्रतापगढ़ ,आजमगढ़ बलिया ,भदौली ,देवरिया ,आगरा, मथुरा ,उन्नाव और फतेहपुर समेत कई जिलों में मौत की सूचना भी मिली है। बारिश के कारण कई जिलों में 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे गिर गया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कई हद तक राहत मिली है।

सीतापुर, बदायूं और झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। मिर्जापुर 100 मिमी ,अयोध्या में 90 मिमी ,प्रयागराज में 61 मिमी ,और उन्नाव में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार यानी 30 मई को करीब 46 जिलों में आंधी तूफान और भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारीयो को राहत और बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने व प्रभावित परिवारों को जल सहायता उपलब्ध करने के निर्देश भी दिए।

Srishti
Srishti