घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या….

Wife Murder Case In Dehradun : देहरादून से फिर एक बार दिल दहला देने वाली खबर
खबर सामने आ रही है। जहां पति पत्नी के आपसी विवाद में हिंसक रूप ले लिया और पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया।

आपको बता दें, जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में किराए पर रहने वाले पति पत्नी में शुक्रवार शाम आपसी विवाद हो गया। जो जल्द ही हिंसक रूप में बदल गया। इस विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के पेट पर 2 बार चाकू से वार किया। जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गोपाल (39) निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है। वहीं, मृतक महिला की पहचान प्रतिभा (30) के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में किराए पर रहते थे। आरोपी पति मजदूरी करता था। महिला के भाई विवेक द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Srishti
Srishti