विश्व पर्यावरण दिवस 2026 : “प्रकृति से प्रेरित -जलवायु के लिए-हमारे भविष्य के लिए “

World Environment Day Inspired by nature for climate for future : विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को विश्व भर में मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम “प्रकृति से प्रेरित -जलवायु के लिए -हमारे भविष्य के लिए” है। साथ ही संयुक्त राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यक्रम UNEP द्वारा इस वर्ष #अब जलवायु के लिए वैश्विक अभियान चलाया जा रहा है जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर जोर देता है। इस वर्ष का थीम वायुमंडल में कार्बन को कम करने और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीने के तरीके को बढ़ावा देती है और मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन और इसके समाधानों पर केंद्रित करना है।

वैश्विक कार्यक्रमों की होस्टिंग अजरबैजान की राजधानी बाकू शहर द्वारा की जा रही है। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में राष्ट्रीय संयुक्त महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। जिसके बाद 5 जून 1974 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। अभियान के अंतर्गत इज्जत नगर मंडल में 21 वें दिन इज्जत नगर मंडल की ऑफिस कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिंह ,अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार एवं मंडल के समस्त शाखा अधिकारियों सहित रेल कर्मियों तथा अन्य हितधारकों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं …

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही लोगों की कर कर रहना की और पर्यावरण की रक्षा और बताया की यह सतत विकास (सस्टेनेबल ग्रोथ) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का अवसर है साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्श पर देशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

पिछली एक दशक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाई विभिन्न कदमों का उल्लेख करते उन्होंने इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने का उल्लेख किया। और भारत की प्रमुख उपलब्धियां में हरित क्षेत्र ग्रीन कवर का विस्तार और कई वन्य जीव प्रजातियों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि शामिल की। पीएम मोदी के अनुसार सामूहिक प्रयास, प्रभावी नीतियां, विज्ञान पर विश्वास और नवाचार के जरिए पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी जा सकती है।

पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के कदम

  • प्लास्टिक का उपयोग कम करें : सिंगल उसे प्लास्टिक को छोड़ कपड़े और जूते के खेलों का इस्तेमाल करें
  • ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें : ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जिससे ऑक्सीजन और शुद्ध हवा मिलेगी
  • 3R के नियम को अपनाए : कचरे को कम करने के लिए रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल के सिद्धांत का पालन करें
  • कचरे का सही निस्तारण करना : गीले कचरे को अलग और सूखे को अलग डस्टबिन में रखें
  • ऊर्जा और पानी बचाए : जरूरत ना होने पर बिजली और जल संरक्षण करें
  • ई व्हीकल परिवहन का इस्तेमाल करें : प्रदूषण कम करने के लिए ई व्हीकल का इस्तेमाल करें
Srishti
Srishti