Illegal Mazar At Doon Hospital Demolished: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून अस्पताल परिसर में बनी एक अवैध मजार पर बीती रात प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
आपको बता दें, यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप था कि मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई है।
संयुक्त टीम ने की पैमाइश
शिकायत मिलने के बाद एसडीएम के कहने पर एक टीम बनाई गई। इस टीम में पुलिस, नगर निगम, दून अस्पताल प्रशासन और दूसरे सरकारी ऑफिसर शामिल थे। उन्होंने मजार की जगह की नाप-जोख (पैमाइश) की। जब साफ हो गया कि मजार गलत तरीके से बनी है, तो रात में ही उसे तोड़ दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार अब तक 600 अवैध धार्मिक स्थल तोड़े गए हैं। सीएम धामी ने बताया कि राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

