Covid Varient Found in Uttarakhand: विदेश के साथ देश में फिर एक बार कोरोना वायरस की तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही करना का नया वेरिएंट अब उत्तराखंड तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में दो महिलाओं के कोविड पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। जो हाल ही में अन्य राज्यों से वापस लौटी थीं।
संक्रमित महिलाएं
आपको बता दें , पहली संक्रमित महिला हाल ही में गुजरात की यात्रा से लौटी थी और फिलहाल ऋषिकेश AIIMS में उसका इलाज किया जा रहा है। तो वहीं, दूसरी महिला, जो एक डॉक्टर हैं, बेंगलुरु से लौटने के बाद संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें उनके घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारियाँ
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि प्रदेश भर की चिकित्सा संस्थाओं को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसे लक्षण मिलने पर मरीजों की जांच तत्काल करवाई जाए, और संक्रमण रोकथाम की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
राज्य सरकार ने नागरिकों से मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़-भाड़ से बचने जैसी सावधानियों को अपनाने की अपील की है।
