CM Dhami perform worship on Sawan 1st Monday: आज सावन का पहला सोमवार है। हरिद्वार की हर की पौड़ी कांवड़ियों के सैलाब से पट गई है। देवभूमि उत्तराखंड भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा है। यह दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए बेहद शुभ है। सुबह से ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
सावन के पहले सोमवार के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। पूजा करते समय उन्होंने देवों के देव महादेव से सभी राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।
आपको बता दें कि ऐसी मान्यताएं हैं कि सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। देहरादून स्थित हर छोटे बड़े शिवालयों में शिव भक्त दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेI देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर में श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे।

