First Phase Panchayat Election Update: उत्तराखंड में 24 जुलाई गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान हुए। इस बार पहले चरण में लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ। कई बूथों पर देर रात तक मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। आंकड़ों के अनुसार इस बार 63 फ़ीसदी पुरुष तो वही 73 फ़ीसदी महिलाओं ने अपने मतदान का उपयोग किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई सुबह 2 घंटे तक तो मतदान कुछ हल्का रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा वैसे ही मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होती गई। सीएम धामी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने गांव जाकर अपने मतदान का उपयोग किया।
इतना रहा मतदान
- उत्तरकाशी 82.00%
- पौड़ी 59.50%
- रुद्रप्रयाग 57.31%
- टिहरी 59.71%
- देहरादून 78.49%
- चमोली 62.17%
- चंपावत 65.59%
- नैनीताल 70.43%
- अल्मोड़ा 59.11%
- बागेश्वर 63.11%
- यूएसनगर 81.27%
- पिथौरागढ़ 64.00%

