IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील…

IMD Issued Heavy Rain Alert In Uttarakhand : उत्तराखंड में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने देहरादून में भारी तबाही मचाई है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार  को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज यानी 17 सितंबर को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसमें देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में  हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, अन्य जिलों में भी भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही IMD ने देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की और असुरक्षित स्थानों पर न जाने कि अपील की है।

इसके अलावा आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आगामी 21 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat