देवप्रयाग के पास बड़ा हादसा, पिकअप गंगा में समाई, दो लोगों की तलाश जारी…

Pickup Plunges into River Near Devprayag : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है । जहां शुक्रवार तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गया।

आपको बता दें, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन चिलडांग क्षेत्र के पास अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोगों के सवार होने की संभावना है। दोनों की तलाश के लिए नदी में तेज बहाव के बीच सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू टीम के गोताखोर लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं, हालांकि अब तक न तो वाहन का पता चल सका है और न ही लापता व्यक्तियों का। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat