होली पर रेलवे का तोहफा, मुरादाबाद मंडल से संचालित होंगी 13 स्पेशल ट्रेनें…

Extra Trains Announced For Holi Travel : रेलवे होली पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। होली के अवसर पर यात्रियों की  भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। जिसमें मुरादाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर 13 होली स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

आपको बता दें, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 05005-06 बढ़नी–अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 4 से 26 मार्च के बीच चार-चार चक्कर लगाएगी। वहीं, 05023-24 गोमतीनगर–खातीपुरा स्पेशल 3 से 25 मार्च तक चार-चार फेरे करेगी। इसके साथ ही 05045-46 लालकुआं–राजकोट स्पेशल 1 से 30 मार्च तक दोनों दिशाओं में पांच-पांच बार चलेगी। 05301-02 मऊ–अंबाला कैंट स्पेशल 5 से 27 मार्च तक कुल 44 फेरे लगाएगी।

इसी क्रम में 04009-10 दिल्ली–सीतामढ़ी स्पेशल 26 फरवरी से 6 मार्च तक दो-दो फेरे, 04013-14 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा स्पेशल 27 फरवरी से 7 मार्च तक आठ-आठ फेरे तथा 04021-22 नई दिल्ली–गोरखपुर स्पेशल 20 फरवरी से 7 मार्च तक तीन-तीन फेरे संचालित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त 04203-04 लखनऊ–नई दिल्ली स्पेशल 23 फरवरी से 2 मार्च तक दो-दो फेरे, 04209-10 वाराणसी–दिल्ली स्पेशल 24 फरवरी से 7 मार्च तक 11-11 फेरे और 04213-14 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 24 फरवरी से 6 मार्च तक पांच-पांच चक्कर लगाएगी। 04227-28 वाराणसी–चंडीगढ़ स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च तक 22 फेरे लगाएगी।

04603-04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–वाराणसी स्पेशल 22 फरवरी से 8 मार्च तक 44 फेरे संचालित होगी, जबकि 04513-14 चंडीगढ़–गोरखपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी से 6 मार्च तक दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे करेगी। साथ ही 04651-52 जयनगर–अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 1 से 31 मार्च के बीच दोनों ओर से 13 और 14 फेरे लगाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि और समय की पुष्टि करने की सलाह दी है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Srishti
Srishti