त्यूणी इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 1 की मौत….

Tragic Road Accident In Vikasnagar : देहरादून से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां त्यूणी थाना क्षेत्र में कांडा बैंड से नीचे शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

आपको बता दें, शुक्रवार सुबह कांडा बैंड से नीचे शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। बचाव अभियान के दौरान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेश थापा, निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat