यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन माह की बंदी के बाद फिर पटरी पर लौटीं प्रमुख ट्रेनें…

Trains Roll Again After Winter Break : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सर्दियों के दौरान घने कोहरे की वजह से बंद की गई 26 ट्रेनों का संचालन रविवार से शुरू कर दिया गया है। ये ट्रेनें अपने तय समय के अनुसार चलने लगी हैं।

आपको बता दें , 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद मंडल में संचालित 26 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था। साथ ही 12 ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए गए थे।
इन ट्रेनों में कई लंबी दूरी की प्रमुख सेवाएं शामिल थीं, जिनके प्रभावित होने से कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिसके बाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता द्वारा बताया गया कि कोहरे के दौरान सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया था। लेकिन अब मौसम में सुधार को देखते हुए फिर से सभी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है ।

Srishti
Srishti